Wednesday, April 9, 2014

माइनोरिटी ग्रीक

‪#‎IAMIDIOT18‬ - 
बात सन 2014 की है ..सिकंदर ने पोरस पर हमला किया .
दोनों में मैच टाई हो गया .
पोरस ने हार मान ली और अपनी बीबी को रानी का पद दिलवाया दिया 
और बदले में राज्य में माइनोरिटी ग्रीक और रोमनों को नौकरीयों में आरक्षण दिया गया 
चाणक्य और चन्दगुप्त को आरटीआई जैसे अश्लील शब्द सोचने के लिए – 
ग्रीकजन एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया . 
पोरस भी खुश है.. उसके बेटे को ग्रीक से पानी के जहाज मंगवाने का ठेका जो मिल गया है
और पोरस को ग्रीक लोगो के आधार कार्ड बनाने की एजेंसी दे दी गई है.. 
एफडीआई लागू हो चुका है.. बोतलों में थेम्स नदी का पानी और पैकेट में मिलने वाले 
इटालियन आलू ने सारी भूख मिटा दी है.. 
अब जनता सुखी है..
‪#‎AakashPandey09042014‬

Monday, January 13, 2014

पतंग कटी

आज खिचड़ी है .. 
आसमान से एक पतंग कटी 
और सब लौंडे राहत 
कैम्प लूटने के उसको दौड़ रहे थे
शीबू से अम्मा ने कहा 
‘ जा त्यौहार है लूट ले जाके” 
अम्मा खिचड़ी होती तो लूट भी लेते.. 
कागज़ के ख्वाब तो 
मंत्री जी ने बहुत लुटा रखे है.. 
उनसे भूख थोड़े मिटेगी. 
- Aakash Pandey FBPost/13012013

आज खिचड़ी है ..

आज खिचड़ी है .. 
आसमान से एक पतंग कटी 
और राहत कैम्प के सब लौंडे 
उसको लूटने को दौड़ रहे थे
शीबू से अम्मा ने कहा 
‘ जा त्यौहार है लूट ले जाके” 
ना अम्मा इस पतंग को देख के 
दीदी की याद आती है. 
वो भी ऐसे ही दौडी थी ना . 
- Aakash Pandey FBPost 2/13012013