कुछ अपने कुछ बिछड़ॆ , कुछ यादो के टुकड़े .
कुछ बाते जो कहनी थी , कुछ अधूरे मुखड़े ..
कुछ स्याही की छींटे , कुछ कागज़ के कतरे .
कुछ पेंसिल के छिलके , कुछ टिकट पुराने बिखरे
अफ़साने कुछ अनजाने, और गीत पुराने लाया हूँ.... आज तुम्हारी बातों से मैं लफ़्ज़ चुराने आया हूँ.
Thursday, December 2, 2010
Saturday, June 26, 2010
अण्डे वाले की कहानी की दुकान
नवाबगंज थाने के पास थी
कासिम कि वो दुकान
जिसमें अण्डो के ऊपर
डोरी पर मैगज़ीने टंगी रहती थी
लोगों के लिए वो किताबे थी
लेकिन मेरे लिए हवा में
टंगी रग बिरगी कहानीयां
हर कहानी अलग थी ,
एक ख्वाब सी
एक ज़िन्दगी
लोग न जाने क्यों उसे
अण्डे वाले की दुकान कहते थे
मुझे तो वो केवल
कहानी की दुकान ही लगती थी
और आज जब दूर से पलट के देखता हू
तो पता लगता है कि
वो कहानी की दुकान नहीं थी
खुद एक कहानी थी,
लोग भले ही वहाँ से
कहानी नहीं ले जा सके
केवल अण्डे लेकर चले गए
तब भी वो कहानी के किरदार बन गए
कासिम कि वो दुकान
जिसमें अण्डो के ऊपर
डोरी पर मैगज़ीने टंगी रहती थी
लोगों के लिए वो किताबे थी
लेकिन मेरे लिए हवा में
टंगी रग बिरगी कहानीयां
हर कहानी अलग थी ,
एक ख्वाब सी
एक ज़िन्दगी
लोग न जाने क्यों उसे
अण्डे वाले की दुकान कहते थे
मुझे तो वो केवल
कहानी की दुकान ही लगती थी
और आज जब दूर से पलट के देखता हू
तो पता लगता है कि
वो कहानी की दुकान नहीं थी
खुद एक कहानी थी,
लोग भले ही वहाँ से
कहानी नहीं ले जा सके
केवल अण्डे लेकर चले गए
तब भी वो कहानी के किरदार बन गए
अज़ान
नवाब गंज की छोटी मस्जिद के बताशे ही लाना ,
ठाकुर जी के प्रसाद के लिए. दादी ने छोटू से कहा,
उन्ही में असली मिठास होती है,
नसीम बताशे वाला हर जन्माष्टमी को
खास दुकान लगाता है
जिनके रंग , झाकी मे सजने वाले खिलौनो
से भी ज़्यादा चटक होते है .
देखो दोपहर की अज़ान हो गयी है ,
12 बजने को आए ,
ठाकुर जी को नहलाने का वक्त हो गया है.
बरसों बाद , सुना कहीं कोई मस्जिद टूट गई है
छोटू लौट के आया , कुछ यादों के बताशे ले कर
लेकिन उन बताशो का भोग लगाने वाला कोई नहीं था
ना दादी, ना ठाकुर जी और न ही बचपन

Thursday, June 17, 2010
रंगों की बात
रंगों की बात,
कुछ नये जज़्बात.
छोटी सी बचपन की छीटें,
और सपनो की पतंगे.
सात रंगो का धनुष ,
और फूलों की तरंगें .
कुछ उत्सव के अहसास,
यादों के पल खास.....
Tuesday, June 15, 2010
पहली बारिश
बून्दे खिलौने , बारिश बिछौने .
बचपन फुहारे.... बादल है सपने ..
बिजली उमंगे , ओले तरंगे ....
आओ उड़ाए , खुशियां पतंगे ...
Thursday, May 27, 2010
थाम ले उंगली मेरी
थाम ले उंगली मेरी , और ले चले बचपन में कोई .
धुन दे दोबारा मेरी यादों की पुरानी रूई...
पगड्ण्डी पर मुझे , मिल जाए फिर से कुछ गुबरैले,
और दादी की क्यारी में मिल जाए फिर वो नन्ही छुई- मुई.
डमरू सुन के भागे सब , कि आया फिर से मदारी ,
और करें मेले में जाके... हाथी की फिर से सवारी .

Tuesday, May 11, 2010
ब्रम्हाण्ड
आकाश का आरम्भ और आधार मैं हूं खोजता ,
अविराम , अनंत , अद्भुत ,अतुल्य के विषय में सोचता.
कब था जन्मा ये गगन और कहाँ है इसका अंत ,
और न जाने कितने होगें इस अम्बर में सप्त संत.
अविराम , अनंत , अद्भुत ,अतुल्य के विषय में सोचता.
कब था जन्मा ये गगन और कहाँ है इसका अंत ,
और न जाने कितने होगें इस अम्बर में सप्त संत.
Subscribe to:
Posts (Atom)